करौं: प्राथमिक विद्यालय में हजारों की चोरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
करौं:  प्राथमिक विद्यालय में हजारों की चोरी

करौं के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गजियाडीह में हुई घटना

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र में इनदिनों स्कूलों में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिनों किसी न किसी विद्यालय में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. बीते रात्रि प्रखंड के पाथरोल थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गजियाडीह में विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरों ने चोरी कर लिया. इस संबंध में विद्यालय के सचिव तारकेश्वर रावत ने पाथरोल थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे विद्यालय छुट्टी होने के बाद घर चले गये थे. जब दूसरे दिन विद्यालय आया तो देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है. चोरों ने मध्याह्न भोजन बनाने का सामान, दो पंखा, 75 किलो चावल, 5 किलो दाल, एक किलो सरसों का तेल, एक स्टील ड्रम, 45 गिलास, 45 कटोरा, विद्यालय में लगा सीलिंग फैन समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. बताते चले कि पिछले एक वर्ष में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मणिपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आसनसोल, रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस टू समेत अन्य विद्यालयों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola