पीड़ित दुकानदारों से मिले मंत्री हफीजुल हसन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदारों से मिले मंत्री हफीजुल हसन

मधुपुर के बुढ़ैई चौक के निकट अग्नीपीड़ित दुकानदारों का किया आश्वस्त

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ैई चौक के निकट पिछले दिनों हुई भीषण अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों से सोमवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन मिले. उन्होंने पीड़ित दुकानदार प्रदीप यादव, राहुल साह, अजय साह, पप्पू कुमार यादव, उत्तम रवानी, तेजनारायण यादव व जानकी यादव से घटना की जानकारी ली. मंत्री ने घटनास्थल पर दुकानदारों व उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने की आश्वासन दिया. मंत्री ने मुआवजा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किये जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया. कहा यह घटना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola