ePaper

राहुल अध्ययन केंद्र में मनी सखाराम गणेश देउस्कर की जयंती

Updated at : 17 Dec 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल अध्ययन केंद्र में मनी सखाराम गणेश देउस्कर की जयंती

मधुपुर के भेड़वा नवाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में क्रांतिवीर लेखक सखाराम गणेश देउस्कर की जयंती मनायी गयी. लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि सखाराम गणेश देउस्कर एक क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक, निर्भीक पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद् व समाज सुधारक थे. उन्होंने देश की आजादी के खातिर अपना सर्वस्व निछावर कर दिया. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी लेखनी के माध्यम से युवाओं में विद्रोही की चिंगारी फूंकने का काम किया. वे हितकारी पत्रिका के माध्यम से हुकूमत पर जोरदार प्रहार करते रहते थे. उनकी महत्वपूर्ण कृति देशरेकथा है. 17 दिसंबर 1867 में उनका जन्म संताल परगना के करौं में एक देशभक्त परिवार में हुआ था. उनकी शिक्षा देवघर के आरमित्रा हाइस्कूल में हुई थी. बाद में वे वहीं शिक्षक नियुक्त हुए. मात्र 42 वर्ष की उम्र में वो दुनिया छोड़कर चले गये. ऐसे क्रांतिकारी पत्रकार व युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola