गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक

मधुपुर: पनाहकोला रोड स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पनाहकोला रोड स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस आयोजन समिति की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संयोजक हेमंत नारायण सिंह ने की. बैठक में डाक बंगला में आयोजित राजकीय समारोह के आयोजन से संबंधित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यों की सफलता के लिए सदस्यों का समूह बनाकर अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी. बैठक में सिंह ने कहा कि इस बार का आयोजन भव्य व आकर्षण का केंद्र होगा. मौके पर वरिष्ठ सदस्य सुबल प्रसाद सिंह को समिति का सह संयोजक मनोनीत किया. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को परेड व झांकी के साथ डिस्प्ले का आयोजन किया जा रहा है. तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभी सदस्यों को जिम्मेवारी दे दी गयी है. मौके पर समिति के रंजन सिन्हा, काली प्रसाद झा, ऐनुल होदा, रवि सिंह, कन्हैया लाल कन्नू, दीपक मैसी, सुचेता घोष, संतोष शर्मा, गोल्डी खान, शाकिब खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola