सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष समारोह संपन्न

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष समारोह संपन्न

मधुपुर: मधुपुर के जगदीशपुर स्थित आनंदालय पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित आनंदालय पब्लिक स्कूल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व पीड़ित लोकशाला के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न किया गया. अंतिम दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अरुण गुटगुटिया व लाइंस क्लब के अध्यक्ष प्रेम पाठक ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अतिथियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी अहम योगदान दिया. प्रत्येक वर्ष हम सभी उन्हें उनकी जयंती पर याद करते है. भारत के लोह पुरुष, जैसा कि उन्हें कहा जाता है. उनके याद में इस समारोह का आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया गया. पीडित संस्था हमेशा से सामाजिक मुद्दे को सामने लाने के लिए जाना जाता है. सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद विभिन्न देसी रियासतों को जोड़ कर देश का वर्तमान स्वरूप दिया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम में चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, कविता, गीत, क्षेत्रीय आदिवासी नृत्य, विभिन्न राज्यों का पारंपरिक परिधान व संस्कृति, बच्चों के द्वारा विज्ञान व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया. अतिथियों के द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ सुमन लता, प्रोफेसर राम तपस्वी सिंह, प्रोफेसर मंजुला जगतरामका, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका वाणी मुखर्जी, सिकटिया की मुखिया मरियम टुडू, प्रधानाध्यापक हरविंद कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रा मौजूद थे. इस संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत एवं नृत्य शिक्षक संतोष नायक एवं श्यामसुंदर घोष की भूमिका सराहनीय रही. समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola