विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन

मधुपुर के भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क की जयंती व गीतकार शैलेंद्र की पुण्यतिथि पर याद किया गया. दोनों विभूतियों की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि उपेंद्रनाथ अश्क बहुमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे. उन्होंने प्रेमचंद की प्रेरणा से हिन्दी में लिखना शुरू किया व हिन्दी साहित्य जगत में अपनी पहचान बनायी. उनकी कहानी संग्रह औरत की फितरत, वर्ष 1965 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ नाटककार का सम्मान मिला. सोवियत लैंड सम्मान से सम्मानित हुए. उन्होंने कहा कि गीतकार शैलेंद्र हिन्दी के प्रमुख गीतकारों में से एक थे. उनकी गीतों की गुंज देश ही नहीं विदेशों तक रही है. फिल्म जगत में उनकी गीतों की धूम रही है. उस दौर से आज लोग उनके गीतों के दिलाने है. उन्होंने बहुत संघर्ष कर अपना ये मुकाम बना, जो आज भी अमिट है. अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. हाइलार्ट्स : साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क की जयंती व गीतकार शैलेंद्र को पुण्यतिथि पर किया याद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola