पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कॉलेज के एनएसएस टीम ने किया पौधरोपण

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय कॉलेज परिसर में शनिवार को एनएसएस यूनिट तीन के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बताया जाता है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कॉलेज परिसर में आम, जामुन, महगुनी आदि के दर्जनों छायादार व फलदार पौधा लगाया गया. उक्त आयोजन पर्यावरण महोत्सव सप्ताह के तहत किया गया. प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में एनएसएस के तत्वावधान में पर्यावरण महोत्सव मनाया जाता है. वहीं, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने कहा कि एक पौधा सिर्फ पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गारंटी है. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली व धरती को हरा-भरा बनाये रखने का संकल्प लिया. बताया गया कि पेड़ हमारे मौन साथी हैं, जो बिना कुछ कहे हमें छाया, फल और जीवन देते है. इस कार्यक्रम ने यह सिखाया कि यदि आज हम एक पौधा लगाते हैं, तो कल वह वृक्ष बनकर किसी के जीवन की छाया बनेगा. इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम, अन्य शिक्षकगण समेत छात्र-छात्राओं की सक्रिय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola