Deoghar News : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 22 Jan 2026 6:59 PM

विज्ञापन

जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच रोहिणी-कुमड़ाबाद हॉल्ट के समीप गुरुवार की दोपहर को जसीडीह पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच रोहिणी-कुमड़ाबाद हॉल्ट के समीप गुरुवार की दोपहर को जसीडीह पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में था. शव की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना व आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर को भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्टेशन के पदाधिकार ने पुलिस को सूचना दी थी कि पोल संख्या 318/12-14 के बीच डाउन लाइन पर युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ चंदन कुमार साह, आरपीएफ कर्मी व जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात या सामान नहीं मिले हैं. पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवक संभवत: ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहा होगा या फिर रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा, इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola