तीन दिनों से गायब युवक का शव तालाब से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2024 9:05 PM
देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलजोरी गांव के मंझलाडीह तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये.
प्रतिनिधि, देवीपुर. देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलजोरी गांव के मंझलाडीह तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये. सूचना पाकर देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. देवघर सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. घटना से संबंधित जानकारी में मृतक के चचेरे भाई रामकृष्ण सिंह ने बताया कि मृतक, मंटू सिंह, पिछले तीन दिनों से लापता था. परिजनों ने इसकी सूचना देवीपुर थाना पुलिस को दी थी, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी मंटू सिंह का कोई पता नहीं चला. सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग तालाब पर पहुंचे और शव की पहचान मंटू सिंह के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










