बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर प्राथमिकी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर प्राथमिकी

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शाखा मधुपुर सहायक अभियंता ने की छापेमारी

विज्ञापन

मधुपुर. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शाखा मधुपुर सहायक अभियंता दीपक कुमार ने अगल-अलग दो गांव के सात व्यक्ति पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने की प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश विभाग के अन्य मिस्त्रियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव में औचक निरीक्षण को निकले थे. इस बीच जरियाटांड़ व चौंगाखार गांव में कई घरों की बिजली लाइन की जांच की गयी. इस दौरान जारियाटांड़ गांव में छह व्यक्ति व चौंगाखार गांव में एक व्यक्ति का घर में मीटर से बायपास व अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते हुए पकड़ा गया. इनके द्वारा बिजली चोरी किए जाने से विभाग को करीब एक लाख रुपये का राजस्व का नुकसान पहुंचा है. विभाग के द्वारा इनपर जुर्माना किया गया है. वहीं, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है. हाइलार्ट्स : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शाखा मधुपुर सहायक अभियंता ने की छापेमारी, एक लाख राजस्व की हानि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola