बीएलटीएफ की हुई बैठक टीकाकरण को सफल बनाने पर चर्चा

बीएलटीएफ बैठक में तीन दिन में टारगेट प्राप्त करने का निर्देश
सारवां. फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत एमडीए के दूसरे चरण के सफल संचालन के लिए शनिवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की सीएचसी में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रजनीश कुमार ने की. बैठक में 10 से 22 फरवरी तक चले राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दोनों प्रखंडों में दिये गये लक्ष्य के अनुरूप दवा खिलाने की समीक्षा की गयी. इस दौरान उनके द्वारा मलेरिया निरीक्षक मनोज कुमार पांडे से डाटा की मांग की गयी. बताया गया 1, 98, 282 को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 1, 25, 391 को दवा खिलायी गयी. इस अवसर पर उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में तीन दिन में टारगेट को प्राप्त करें व प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने व फाइलेरिया मुक्त भारत बनायें. इस अवसर बीडीओ ने जनता से अपील करते हुए कहा फाइलेरिया जैसे भयंकर बीमारी से बचने व बेहतर भविष्य के लिए छुटे हुए लोग अवश्य दवा खायें, यह किसी प्रकार का नुकसानदेह नहीं है. मौके पर जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह, डाॅ देवानंद तिवारी, मलेरिया निरीक्षक मनोज कुमार पांडे, बीडीएम प्रशांत कुमार, सर्वेश्वर सिंह, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




