कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने बेंगलुरू में लहराया परचम

बेंगलुरू में आयोजित इंटेलिजेंस प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय मधुपुर की छात्राओं ने हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रौशन किया
मधुपुर. बेंगलुरू में आयोजित इंटेलिजेंस प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय मधुपुर की छात्राओं ने हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रौशन किया. विद्यालय की वार्डन करुणा राय ने बताया कि बेंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता में मधुपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कि कक्षा आठ कि छात्रा सुमन कुमारी व उजमा खातून ने भाग लिया था. इसमें पूरे देश से तीन सौ से अधिक शहरों के 6 हजार शिक्षक की मदद से हर साल विभिन्न प्रकार की गतिविधि की जानकारी दी जाती है, जिनके माध्यम से देश भर के 16 राज्यों में वर्चुअल रूप से छात्रों को अलग अलग गतिविधि की जानकारी प्रदान की जाती है. यह कार्यक्रम देवघर के सात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चल रहा है. जो नीड्स संस्था के सहयोग से संचालित किया जाता है. इसी प्रतियोगिता के तहत ई विद्यालका एक गैर लाभकारी संगठन हैं. जो स्वयंसेवी सामुदायिक भागीदारी व प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत के दूर-दराज के क्षेत्र के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से समर्पित हैं. कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर वार्डन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन के माध्यम से छात्रों को बेंगलुरु भेजने की अनुमति प्राप्त की थी. छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मधुपुर समेत जिले को गौरवान्वित करने का काम किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




