बीएड कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

Updated at : 28 Feb 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

मधुपुर के चाणक्य टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए दुमका स्थित मसानजोर डैम गये

विज्ञापन

मधुपुर. चाणक्य टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए दुमका स्थित मसानजोर डैम गये. इस अवसर पर बीएड के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के माध्यम से शिक्षक की विशेषताओं और आवश्यक कुशलताओं को प्रशिक्षकों ने विस्तारपूर्वक अवगत कराया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक महत्व की जानकारी दी गयी. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पवन कुमार पटेल ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं में कार्य कुशलता और दक्षता हासिल होती है. छात्र-छात्राएं नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करें ताकि भविष्य में कोई परेशानी नहीं हो. मौके पर व्याख्याता अखिलेश कुमार यादव, अजय चौहान, संजीव प्रसाद, सल्लू समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola