ePaper

मदर इंटरनेशनल एकेडमी में मरहूम हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति पर क्रिकेट टूर्नामेंट नौ को

Updated at : 06 Jan 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
मदर इंटरनेशनल एकेडमी में मरहूम हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति पर क्रिकेट टूर्नामेंट नौ को

मधुपुर के स्कूल में स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित मदर इंटरनेशनल एकेडमी परिसर में विद्यालय का प्रथम इंटर हाउस बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट नौ जनवरी से आयोजित किया जायेगा. टूर्नामेंट मरहूम हाजी हुसैन अंसारी की पुण्य स्मृति में किया जायेगा. यह जानकारी विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार कलबलीया ने दी. उन्होंने बताया कि बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग मैच खेला जायेगा. प्रत्येक मैच छह ओवर का होगा. प्रतियोगिता में मदर इंटरनेशनल एकेडमी की चार टीम ईस्ट हाउस, नॉर्थ हाउस, साउथ हाउस व वेस्ट हाउस के बीच खेला जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना का विकास करना है. साथ ही उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना व बालिका खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है. कहा कि आज के समय में बालिकाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है. प्रतियोगिता लीग व नॉकआउट आधार पर आयोजित किया जायेगा. विजेता व उपविजेता टीमों को समापन समारोह में ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. विद्यालय प्रबंधन की ओर से टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola