Indian Railways News : जसीडीह की ओर से चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2023 2:21 AM
जसीडीह आरपीएफ ने सोमवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी 18183 टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस की सामान्य बोगी से एक बैग में 15 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. इसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया.
देवघर : उत्तर रेलवे के अंतर्गत लखनऊ मंडल में बाराबंकी-अयोध्या कैंट के दोहरीकरण कार्य को लेकर बाराबांकी स्टेशन में यार्ड रि-मॉडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग काम किया जायेगा. इस कारण शाहगंज-जफराबाद सेक्शन पर 12 दिसंबर से 15 जनवरी तक ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किया गया है. यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ने दी है. उन्होंने बताया कि, 13009/13010 हावड़ा योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस (16 दिसंबर से 14 जनवरी तक ) और 13151/13152 कोलकाता-जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (11 दिसंबर से 14 जनवरी तक ) लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-वाराणसी के रास्ते चलाया जायेगा. इसके अलावा 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (11 दिसंबर से 14 जनवरी तक) बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर के रास्ते चलाया जायेगा.
जसीडीह आरपीएफ ने सोमवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी 18183 टाटा-आरा सुपर एक्सप्रेस की सामान्य बोगी से एक बैग में 15 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. इसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, जसीडीह स्टेशन परिसर में आरपीएफ एएसआइ कमलेश कुमार, अजय कुमार पाठक व सुनील कुमार गश्ती कर रहे थे. इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर लगी ट्रेन में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन की सामान्य बोगी में लावारिस अवस्था में एक बैग रखी हुई है. इसकी सूचना पर जांच की गयी, तो उक्त बैग बरामद किया गया. इस बैग में 15 बोतल विदेशी शराब रखे हुए थे, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6200 रुपये बतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










