गुणवत्ताविहीन हो रहा टाउन हॉल का निर्माण, पुराने ईंटों का हो रहा इस्तेमाल

Updated at : 20 Feb 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
गुणवत्ताविहीन हो रहा टाउन हॉल का निर्माण, पुराने ईंटों का हो रहा इस्तेमाल

नगर परिषद के परिसर में 9. 88 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार व पुनर्विकास किये जा रहे टाउन हॉल के कार्य में पुराने दीवार से खोला गया बांग्ला भट्टे के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद के परिसर में 9. 88 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार व पुनर्विकास किये जा रहे टाउन हॉल के कार्य में पुराने दीवार से खोला गया बांग्ला भट्टे के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. इससे इसकी गुणवत्ता पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. उक्त कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से जुटको द्वारा राज्य निधि से कराया जा रहा है. इस कार्य का शिलान्यास 21 सितंबर 2024 को हुआ था, जिसमें पुराने नगर भवन को पूरी तरह से जीर्णोद्धार कर आकर्षक व विकसित करने का कार्य शामिल है. फिलहाल पुराने शेड को हटाने के बाद कई दीवारों को तोड़ कर हटाया गया है और उससे निकाले गये पुराने ईंट व सामग्री का प्रयोग दोबारा किया जा रहा है. यह प्राक्कलन के विपरित है. इससे गुणवत्ता को लेकर अभी से ही लोग चर्चा कर रहे हैं. गुरुवार को दर्जनों लोगों ने इसका विरोध करते हुए सवाल उठाया है. इस मामले में नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि कार्य जुटको के माध्यम से कराया जा रहा है. उन्हीं लोगों के अधिकारियों की देखरेख में काम होता है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

प्राक्कलन में गुणवत्तावाले नये ईंट का प्रयोग किया जाना है. अगर काम में बांग्ला भट्टे के ईंट का प्रयोग किया जा रहा तो वे इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

– ए हसनैन,

सहायक अभियंता, जुटको

—————–

9.88 करोड की लागत से जीर्णोद्धार किये जा रहे टाउन हॉल में लगाया जा रहा खोला हुआ बांग्ला भट्टे के ईंट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola