मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की दी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की दी जानकारी

रिसोर्ट कर्मियों को दी गयी आग से बचाव की जानकारी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित रिसोर्ट कर्मियों को आग बुझाने की विधियों व सावधानियां के बारे में जानकारी दी गयी. इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी कालेश्वर पासवान ने आग की विकराल रूप के बारे में जानकारी दी. कहा कि आग लगने पर घबराये नहीं बल्कि साहस से काम लें. आग बुझाने के लिए गिला कंबल या बोरा तेजी से आग पर डालकर बुझाने का प्रयास करें. फायर अलार्म, एक्सटिंग्विशर जैसे अग्निशमन यंत्रों को हमेशा रखें और उनका सही समय पर उपयोग करें. आग पर काबू नहीं हो पा रहा है तो 112 नंबर पर सूचना दें. बिजली से आग लगने पर पहले बिजली को कट करें फिर पानी या मिट्टी से आग को बुझाने का प्रयास करें. कर्मियों के बीच प्रायोगिक रूप से आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया. कर्मियों ने भी आग बुझाने का अभ्यास किया. मौके पर दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola