गांधी, त्याग और अहिंसा की मूर्त थे : अरुण गुटगुटिया

रेडक्राॅस के सदस्यों ने मनाया गांधी जयंती
मधुपुर. शहर के पनाहकोला रोड स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन डाॅ अरुण गुटगुटिया समेत अन्य सदस्यों ने बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया. साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उनको याद किया गया. वहीं, गुटगुटिया ने बापू के जीवन को अपने आप में चरितार्थ करने की बात कही. उन्होंने कहा कि गांधी जहां त्याग अहिंसा के मूर्त थे. वहीं, शास्त्री जी के जीवन से हम सभी प्रेरणा ले सकते हैं. मौके पर सचिव महेंद्र घोष, उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह, शाहिद इल्मी, रंजन सिन्हा, ऐनुल होदा, मो. शाहिद, मालती सिन्हा, सपना विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, शाकिब खान, मो राजा, राकेश वर्मा, कन्हैया लाल कन्नू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




