जयंती पर याद किये गये संविधान निर्माता

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये संविधान निर्माता

मधुपुर : मधुपुर के पसिया स्थित बुलाहट संस्था में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के पसिया स्थित बुलाहट संस्था परिसर में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद बच्चों द्वारा संथाली नृत्य प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर संस्था के बहामुनी हेंब्रम, बेरनादत तिर्की व मरियम ने कहा कि आंबेडकर दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया. बाबा साहब अनेक भाषा जानते थे. वैसे आज हमें भी अनेक भाषाओं को जानने की जरूरत है. डाॅ आंबेडकर की तरह हमें भी विपरीत परिस्थिति में मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए. संविधान को लिखने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा और 26 जनवरी 1950 को लागू भी हुआ. इसके अलावा बिमला, विशाल, अजय, राज रोशन आदि ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी, सृष्टि, कृपा, मति, पार्वती, गबरियल, जयवंत, मरियम, प्रभु जोन ने अहम भूमिका निभाया.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola