Deoghar news : नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 17 Feb 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, निकाली गयी कलश शोभायात्रा

देवघर के जसीडीह स्थित पांडेयडीह गांव में निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई. पहले दिन श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शाभा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह के पांडेयडीह गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत सोमवार को हुई. इस दौरान मंदिर में प्रतिमा की स्थापित करने के अवसर पर पहले दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी,जिसमें महिलाएं व कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में देवघर विधायक सुरेश पासवान मुख्य रूप से मौजूद रहे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण कर नावाडीह गांव स्थित अजय नदी पहुंची, आचार्य रामानंद पांडे ने मंत्रोचारण कर कलशों में जल भरवाया और सभी मंदिर लौटे. मंदिर परिसर को फूल माला व विद्युत उपकरणों से आकर्षक सजावट की गयी है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को पंचांग पूजन, वेदी पूजन, संगीतमय राम कथा, बुधवार को अष्टयाम संकीर्तन, न्यास स्नान व गुरुवार को प्राण-प्रतिष्ठा, हवन,पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण किया जायेगा. वहीं देवघर के प्रसिद्ध कथा वाचक रंजीत शास्त्री की ओर से हनुमत कथा का प्रवचन किया जा रहा है. इस मौके पर मंदिर के पुजारी विजय पांडे, प्रमोद पांडे, शंभू पांडे, नवल पांडे, राजेंद्र पांडे, श्रीकांत पांडे, दिवाकर पांडे, गिरीश पांडे, नंदकिशोर पांडे, अशोक पांडे, कृष्णमोहन पांडे, नंदलाल पांडे, चुन्नु पांडे, राजीव सिंह, बलवीर राय, पवन पांडे, मुकेश पांडे, राजेश पांडे, पंकज पांडे, सुभाष, पिंटू, परितोष, रंजन कुमार, शत्रुघ्न, विपिन, संदीप, गौतम कुमार, विवेकानंद, संतोष, कन्हैया, सत्यम पांडे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola