अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

मारगोमुंडा पुलिस ने थाना क्षेत्र के नोनीयाद कुशमाहा सड़क पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है
मारगोमुंडा. पुलिस ने थाना क्षेत्र के नोनीयाद कुशमाहा सड़क पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. चालक मौके से फरार बताया जाता है. जब्त ट्रैक्टर को पुलिस ने थाना ले आयी. पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान अवैध बालू परिवहन कर ले जाते ट्रैक्टर को रोका गया. पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गया. बताया जाता है कि जयंती नदी घाट से बालू उठाव कर ट्रैक्टर अन्यत्र जा रहा था. जब्त किया गया ट्रैक्टर को थाना में लाकर सुरक्षित रखा गया. पुलिस ट्रैक्टर चालक और मालिक की पहचान करने में जुटी है. वहीं अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




