गुम हुए दो मोबाइल को बरामद कर पुलिस ने सौंपा

Updated:
विज्ञापन

चितरा पुलिस ने तकनीकी मदद से बरामद किए गुम मोबाइल

विज्ञापन

चितरा. गुम हुए मोबाइल फोन को चितरा पुलिस ने तकनीकी सहायता और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिये बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता की सराहना की. दरअसल, जमुआ निवासी श्याम विलास पाल और फौजदारबांक गांव के जयनारायण महतो का मोबाइल कुछ दिन पहले चितरा यज्ञ मेला के दौरान गुम हो गया था. काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर दोनों ने चितरा थाना में इसकी सूचना दी. थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सहायता और मोबाइल ट्रैकिंग के माध्यम से दोनों मोबाइल का पता लगाकर उन्हें बरामद कर लिया. इसके बाद थाना परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर दोनों मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गये. इस अवसर पर थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल या अन्य जरूरी सामान खो जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. मोबाइल वापस मिलने पर दोनों लाभुकों ने चितरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ सामान वापस मिल सकेगा, लेकिन पुलिस के प्रयासों से यह संभव हो पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola