देवघर में हेलीकॉप्टर सेवा पर ब्रेक, अब दूसरे मैदान से उड़ान पर संशय

Updated:
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से देवघर की हवाई परिक्रमा सेवा बंद. हथगढ़ मैदान की जगह दूसरे स्थल पर संचालन को लेकर प्रशासन में मंथन. जानिए कब होगी पुनः शुरू.

विज्ञापन

तकनीकी अड़चन से गुरुवार शाम से सेवा स्थगित, वैकल्पिक स्थल को लेकर जिला प्रशासन और नागर विमानन विभाग में मंथन

वरीय संवाददाता, देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हवाई परिक्रमा कराने के लिए शुरू की गयी हेलीकॉप्टर सेवा तकनीकी अड़चन के कारण गुरुवार शाम से तत्काल स्थगित कर दी गयी। सेवा बंद होने के बाद अब हथगढ़ मैदान की जगह किसी दूसरे मैदान से इसका संचालन शुरू करने को लेकर संशय बना हुआ है। देर शाम तक वैकल्पिक व्यवस्था पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका।

आपके शहर में

विज्ञापन

वैकल्पिक स्थल की तलाश में जुटा प्रशासन

तकनीकी समस्या की जानकारी मिलते ही नागर विमानन विभाग, रांची ने जिला प्रशासन से संपर्क किया। विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। इसके बाद अधिकारियों के स्तर पर दूसरे मैदान से सेवा शुरू करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

रोज करीब 100 श्रद्धालु ले रहे थे हवाई परिक्रमा का आनंद

श्रावणी मेला के दौरान प्रतिदिन करीब 100 श्रद्धालु और पर्यटक हेलीकॉप्टर से देवघर की हवाई परिक्रमा का आनंद ले रहे थे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 2850 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। 30 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर चार अगस्त से आम लोगों और पर्यटकों के लिए यह सेवा शुरू की गयी थी।

वैकल्पिक व्यवस्था मिलते ही शुरू होगी सेवा

नागर विमानन विभाग, रांची के निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा में तकनीकी समस्या की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था मिलते ही हेलीकॉप्टर सेवा पुन: शुरू कर दी जायेगी।


विज्ञापन
Ajay Yadav

लेखक के बारे में

By Ajay Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola