पलंग पर मौत बनकर बैठा था करैत, हाथ पड़ते ही महिला को डंसा; इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतिका। Prabhat Khabar Network

देवघर में करैत सांप ने सोते समय महिला को डंसा. बाबा बैद्यनाथ दर्शन से लौटीं यशोदा देवी की एम्स ले जाते वक्त मौत हो गई. तीन छोटे बच्चे अनाथ.

विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के चौधरी चौक अमगढ़िया गांव में करैत सांप के डंसने से 30 वर्षीय यशोदा देवी की मौत हो गयी. मृतका विशाल महथा की पत्नी थीं. घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है. यशोदा के तीन छोटे बच्चे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, यशोदा देवी सोमवार को सुल्तानगंज से पैदल गंगाजल लेकर देवघर पहुंची थीं. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करने के बाद मंगलवार को वह अपने घर लौटीं. काफी थकी होने के कारण रात में आराम करने के लिए पलंग पर सोने चली गयीं.

बताया गया कि तकिये की ओर पलंग पर पहले से करीब तीन फीट लंबा करैत सांप मौजूद था. सोने के दौरान यशोदा का हाथ सांप पर पड़ गया. इसके बाद सांप ने उनके हाथ में डंस लिया. यशोदा के शोर मचाने पर पति विशाल आंगन से दौड़कर कमरे में पहुंचे. उन्होंने देखा कि सांप यशोदा के हाथ में लिपटा हुआ था. यशोदा ने जोर से हाथ झटका, जिसके बाद सांप अलग हो गया.

परिजनों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और यशोदा को इलाज के लिए पहले दुबे बाबा मंदिर ले गये. करीब आधे घंटे के अंदर रात लगभग एक बजे उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. परिजन सांप को भी साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे. चिकित्सकों ने यशोदा को एंटी स्नेक वेनम दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया.

एम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही यशोदा की मौत हो गयी. बुधवार की रात उनका अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पति विशाल की भी तबीयत बिगड़ गयी है.


विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola