युवक का शव बरामद

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
युवक का शव बरामद

मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर स्थित एक खेत से पुलिस को मिली

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर स्थित एक खेत से पुलिस ने शुक्रवार शाम को 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण गांव के खेत के तरफ गये थे. इसी दौरान सुनसान इलाके में शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर गांव पहुंची. वहां आसपास ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि शव से दुर्गंध निकलने लगा है. संभावना व्यक्त किया जा रहा है शव एक दो दिन पुराना है. पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव के लोगों से संपर्क में कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola