ePaper

हमसफर एक्सप्रेस में एसी कोच नहीं लगाने से भड़के यात्री, मधुपुर स्टेशन से ढाई घंटे देर से चली ट्रेन

Updated at : 05 Jan 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस में एसी कोच नहीं लगाने से भड़के यात्री, मधुपुर स्टेशन से ढाई घंटे देर से चली ट्रेन

यात्रियों ने कहा कि रेलवे की उदासीनता व लापरवाही के कारण सभी को परेशानी होती है. बताया जाता है कि रेलवे के कॉमर्शियल विभाग ने टिकट की मांग को देखते हुए हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त बोगी के लिए टिकट बेच दिया था. लेकिन, रेलवे ने अतिरिक्त एसी कोच की व्यवस्था नहीं की.

विज्ञापन

Indian Railways News|देवघर के मधुपुर स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल तक जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के दर्जनों यात्रियों ने शुक्रवार शाम को आरक्षित वातानुकूलित कोच ट्रेन में नहीं जोड़े जाने की वजह से यात्रियों ने हंगामा कर दिया. उनका कहना था कि एक तो ट्रेन समय से नहीं खुली. दूसरे उसमें वातानुकूलित कोच नहीं जोड़ा गया. फलस्वरूप ट्रेन ढाई घंटे की देरी से मधुपुर स्टेशन से रवाना हुई. यात्रियों ने कहा कि रेलवे की उदासीनता व लापरवाही के कारण सभी को परेशानी होती है. बताया जाता है कि रेलवे के कॉमर्शियल विभाग ने टिकट की मांग को देखते हुए हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त बोगी के लिए टिकट बेच दिया था. लेकिन, रेलवे ने अतिरिक्त एसी कोच की व्यवस्था नहीं की. ट्रेन जब मधुपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर आई, तो यात्रियों ने देखा कि अतिरिक्त कोच संख्या बीई-1 ट्रेन में है ही नहीं. अपना कोच नहीं देखकर रेल यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे. रेल अधिकारियों व कर्मियों ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया.

Also Read: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : कल से चलने लगेगी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, वीडी राम ने कही ये बात

अतिरिक्त एसी कोच लगने के बाद रवाना हुई ट्रेन

इसके बाद रेलवे ने तत्काल अतिरिक्त एसी कोच की व्यवस्था की. अतिरिक्त एक एसी बोगी को ट्रेन में जोड़ा गया. इस दौरान करीब ढाई घंटे का विलंब हो चुका था. इस तरह ढाई घंटे देर से आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस मधुपुर स्टेशन से गंतव्य की ओर रवाना हुई. बता दें कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का मधुपुर स्टेशन से खुलने का समय शाम 5:05 बजे है, लेकिन यह ट्रेन आज शाम 7:30 बजे यहां से आनंद विहार स्टेशन के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola