Deoghar News : पंस सदस्यों ने उठाया पेयजल समस्या व जर्जर बिजली तार का मुद्दा

मोहनपुर प्रखंड सभागार भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख प्रतिमा देवी ने की. इस दौरान बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की.
प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर प्रखंड सभागार भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख प्रतिमा देवी ने की. इस दौरान बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत क्षेत्र में लोगों को हो रही पानी की समस्या का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में पानी की किल्लत है. कहीं जलमीनार खराब हैं, तो कहीं चापानल खराब हैं. कई बार पंचायत समिति के बैठक में मुद्दा उठाने पर भी पीएचडी विभाग के द्वारा न ही चापानल और न ही सोलर जलमीनार की मरम्मत करायी जाती है. जल नल योजना काे सुचारू रूप से चालू नहीं कराया जाता है, जिसके कारण पानी की समस्या बनी है.
पंस सदस्यों ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा भीखना और झारखंडी पंचायत में जर्जर तार को नहीं बदला गया. इस दौरान प्रमुख ने पीएचइडी के कर्मी को गर्मी आने से पहले खराब चापानल और जलमीनार को चालू कराने के निर्देश दिये. मौके पर उप प्रमुख पप्पू यादव, एमओ रोहित, एइ प्रेम प्रकाश यादव, जेइ दीपेन्द्र कुमार, पंस सदस्य रोहित दास, सीएन दूबे, उषा देवी, ललिता देवी, पिंकी कुमारी, नौशाद अंसारी, मुस्तफ़ा अंसारी आदि उपस्थित थे.हाइलाइट्स
मोहनपुर प्रखंड सभागार में हुई पंचायत समिति की बैठकडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




