Deoghar news : फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, नौ गिरफ्तार आरोपी भेजे गये जेल

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के नावाबांध गांव के पास जंगल में छापेमारी की और नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.
वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने सारठ थानांतर्गत पथरड्डा ओपी क्षेत्र के नावाबांध गांव के समीप जंगल में छापेमारी की. इस दौरान फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर ग्राहकों से साइबर ठगी करते नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया और कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपितों में सारठ थाना क्षेत्र के बभनकुंड गांव निवासी विक्रम दास सहित पथरड्डा ओपी क्षेत्र के कुंडारो गांव निवासी शिव कुमार दास, बरदेही गांव निवासी विजय कुमार दास, रंगामटिया गांव निवासी शैलेश कुमार दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के कल्होड़ गांव निवासी अनुरंजन कुमार दास, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पौड़ेया गांव निवासी मंसूर मियां, मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव निवासी गुलशन कुमार, करौं थाना क्षेत्र के धनियाडीह गांव निवासी तबारक अंसारी व राजेश यादव शामिल हैं. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 11 मोबाइल सहित 20 सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब सिम जब्त किये. जांच में आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेते थे व केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित एसआई अजय कुमार, पथरड्डा ओपी प्रभारी सालो हेंब्रम व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. ॰11 मोबाइल सहित 20 सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब सिम जब्त ॰जब्त नंबरों के खिलाफ मिली गां ऑनलाइन शिकायतें
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




