Deoghar news : आपसी विवाद में महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : आपसी विवाद में महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

मधुपुर के भेड़वा मोहल्ले में आपसी विवाद में महिला को मारपीट कर घायल का केस दर्ज कराया गया है. मामले में देवर, उसकी पत्नी और अन्य को आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के भेडवा मोहल्ले के एमएम खान रोड निवासी राजेश कुमार ने अपने छोटे भाई अरुण दास, उसकी पत्नी रेखा देवी, बेटा सोनू कुमार व अज्ञात चार लोगों पर उनकी पत्नी सुनीता देवी के साथ मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो अप्रैल की रात करीब दस बजे वे लोग घर पर थे. तभी बाहर में गाली गलौज की आवाज सुनकर उसकी पत्नी घर से बाहर निकली. इस दौरान नशे मे धुत अरुण ने मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए रड से हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गयी. हो-हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया. मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने पत्नी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया. घटना के पीछे के कारण की जानकारी देते हुए बताया कि एक अप्रैल को वह घर पर नही थे. तभी उसकी बेटी को अरुण ने बाथरूम जाने से रोका. कारण पूछने पर आरोपियो ने उन लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की. वहीं मना करने पर जान से मारने की धमकी दी. कहा कि इसी बात को लेकर आरोपियों ने बदला लेने की नियत से घटना को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola