मारगोमुंडा में डिग्री कॉलेज का मंत्री ने किया शिलान्यास

मधुपुर : मारगोमुंडा में डिग्री कॉलेज का मंत्री ने किया शिलान्यास
मारगोमुंडा. प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन ने सोमवार को मारगोमुंडा के झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय के निकट निर्मित होने वाला डिग्री कॉलेज का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया. कॉलेज भवन का निर्माण कार्य 33 करोड़ की लागत के पूरा किया जायेगा. मौके पर मंत्री ने कहा कि डिग्री काॅलेज के चालू होने से मारगोमुंडा के अलावा निकटवर्ती जामताड़ा व गिरिडीह जिले के सैकड़ों गांवों के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी. नजदीक में ही अभिभावक अपने बच्चों को कम खर्चे में उच्च स्तरीय शिक्षा दिला सकेंगे. कहा कि अभिभावक शिक्षा पर विशेष ध्यान रखें ताकि व्यक्तित्व का विकास हो सके. उन्होंने कहा कि 99 करोड़ की लागत से लहरजोरी से करौं तक पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कार्य जल्द कराया जायेगा. कहा कि मारगोमुंडा में आइटीआइ संस्थान की स्थापना किया जायेगा. कहा कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरलीपहाड़ी व एचएस चांदडीह को शीघ्र प्लस टू का दर्जा दिलाया जायेगा. कहा कि कार्यकर्ता कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान रखें. इस दौरान मधुपुर काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य रत्नाकर भारती ने कहा कि मारगोमुंडा में डिग्री कालेज के निर्माण हो जाने के बाद स्थानीय छात्रों को डिग्री हासिल करने में मददगार साबित होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना उन्नती संभव नहीं है. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि डुगु टुडू, मुखिया सुधीर मंडल, मुर्शीद अली, सोहराब अंसारी, अनाउल अंसारी, सुखलाल साह, बिनोद हेमब्रम, मकबूल फिदा अंसारी, राजीव तिवारी, मो.शमीम, कृष्णा हेंब्रम, कार्यपालक अभियंता विजेंद्र कुमार कुशवाहा, बीडीओ शशि संदीप सोरेन, सीओ प्रभात कुमार, दिनेश्वर किस्कू, अयूब अंसारी, जयनारायण मंडल, फैयाज आलम, हुसैन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, तेज नारायण वर्मा, अबू तालिब अंसारी, पवन मंडल, कुटुल अंसारी, अयूब अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




