छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बनाने में नहीं हो परेशानी : अंचलाधिकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बनाने में नहीं हो परेशानी : अंचलाधिकारी

करौं प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई बैठक

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में बुधवार को सीओ ऋषिराज ने छात्र-छात्राओं को आवास, आय, ईडब्ल्यूएस, जाति प्रमाण पत्र में बनाने में परेशानी को लेकर अधीनस्थ पदाधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में सीओ ने अंचल निरीक्षक, कर्मचारी, कार्यालय कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका हर संभव ख्याल रखें. छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र बनाने में किसी भी हालत में शिथिलता नहीं बरतें. क्योंकि उनके भविष्य का सवाल है. कहा कि जिला से चौकीदार होमगार्ड की बहाली निकली हुई है इसमें सभी को आय, आवास, जाति, आरक्षण प्रमाण, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की जरूरत होती है. साथ उन्होंने अंचल क्षेत्र के ग्रामीणों के अन्य कामों को पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया. कहा कि अंचल में आने वाले लोगों का काम में किसी भी हालत में कोई परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखे. मौके पर अंचल निरीक्षक अमित कुमार, कर्मचारी अमरेश झा, अमरनाथ कुमार, अंचल नजीर आकाश झा, विनोद मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर रईस अंसारी, नेपाल किस्कू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola