नये बच्चे को स्कूल से जोड़ने में करें सहयोग : बीडीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नये बच्चे को स्कूल से जोड़ने में करें सहयोग : बीडीओ

करौं : रुआर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित

विज्ञापन

करौं. प्रखंड के रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में रुआर अभियान 2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ हरि उरांव ने की. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में रुआर कार्यक्रम प्रारंभ किये जाने को लेकर कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ हरि उरांव, जिप सदस्य ललन सिंह, उप प्रमुख राजेश कुमार, सीओ ऋषिराज ने संयुक्त रूप से किया. वहीं, बीडीओ उरांव ने कहा कि विद्यालय में नये बच्चों के नामांकन को लेकर अभियान 15 से 30 अप्रैल तक प्रखंड के 137 विद्यालयों में चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने में जुट जायें. प्रखंड क्षेत्र में एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहे इसका हर संभव ख्याल रखें. कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व ग्रामीणों से अपील किया कि नये बच्चे का नाम विद्यालय में जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग दें. उन्होंने कहा कि पढ़ाई से नाता टूटे नहीं, बच्चों का नामांकन छूटे नहीं. इस अभियान का लक्ष्य है. अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षकों को काम करने की जरूरत है. तभी हम प्रखंड से इस अभियान को सफलता की ओर ले जा सकते है. वहीं, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप मोदी ने 15 से 30 अप्रैल तक चलाये जाने वाले अभियान के प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर राजेश कुमार मंडल, मुखिया मिंटू शेख, सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार यादव, संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय, उदय कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, मुखिया जमील अंसारी, मंटू मंडल, राजाउल अंसारी, सुदीप चक्रवर्ती, जनाल अंसारी, अमरनाथ चौधरी, एमआएएस कोऑर्डिनेटर इरशाद आलम, मोती रवानी, साजिद अंसारी, दिनेश चौधरी, जर्मन टूरी, रुस्तम अली, पुष्पा देवी, बहमनी टुडू, मनोरमा दास, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स: रुआर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola