Deoghar news : नगर आयुक्त के नेतृत्व में मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

महाशिवरात्रि को लेकर नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त के नेतृत्व बाबा मंदिर इलाके के अतिक्रमण हटाया और दुकानदारों को हिदायत दी.
संवाददाता, देवघर. महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया. इसमें मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में अभियान चल कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अभियान का शुभारंभ भोला पंडा चार भाई रोड पर पीपल पेड़ स्थित भारती होटल से किया गया. वहीं सरदार पंडा लेन, श्रृंगारी गली, बाबा मंदिर परिसर व शिवगंगा लेन में कुछ दूर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसमें पुलिस बल के साथ जेसीबी की मदद से दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया. सड़क पर रखे दुकानों के काउंटर, बैंच, कुर्सी, बिक्री सामान, जेनेरेटर, दुकानों के तिरपाल आदि हटवाये गये. अतिक्रमण टीम बाबा मंदिर परिसर में भी गयी. नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि महाशिवरात्रि में लाखों की संख्या में शिवभक्तों के आने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए सड़क व मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इसमें मंदिर परिसर में कुछ दुकानदारों के काउंटर व पेटी जब्त किये गये. उन्होंने शहरी क्षेत्र में सड़क अतिक्रमण कर कारोबार करनेवाले को हर हालत में अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दी है. अन्यथा नगरपालिका एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. मौके पर एसडीओ रवि कुमार, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, रंजीत सिंह, अतिक्रमण अभियान के नोडल पदाधिकारी प्रकाश मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, सिटी मैनेजर मनीष तिवारी, वार्ड जमादार कालो झा, राजेश शृंगारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




