अक्षय तृतीया पर बाजार में रौनक, उमड़ रहे खरीदार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर बाजार में रौनक, उमड़ रहे खरीदार

अक्षय तृतीया से पहले बाजार में जोरदार रौनक, खरीदारी में आयी तेजी

विज्ञापन

मधुपुर. अक्षय तृतीया को लेकर बाजार की रौनक बढने लगी है. इसको लेकर बाजार में कपड़ा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स व बर्तन दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. खासकर दूल्हा-दुल्हन के परिधानों की दुकानों पर खास रौनक है. डिजाइनर लहंगे, शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और पारंपरिक परिधानों की जमकर खरीदारी हो रही है. इसके अलावा सोने-चांदी के दुकानों में भी अपनी क्षमता के अनुसार लोग खरीदारी कर रहे है. शहर के राजबाड़ी रोड स्थित यूके इंटरप्राईजेज के फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के अलावे अन्य फर्नीचर दुकानो में भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे है. शादी व नये घरों की सजावट को लेकर बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज, टीवी और अन्य घरेलू सामानों की मांग बढ़ गई है. बाजार में मिठाई व गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी लोगो भीड़ देखने को मिल रही है. लोग रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए उपहार खरीदने में जुटे है. बताया जाता है कि रविवार से अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जायेगा.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola