ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल वापस लाने के लिए घर-घर करें सर्वे : बीडीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल वापस लाने के लिए घर-घर करें सर्वे : बीडीओ

मारगोमुंडा में रुआर कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को रुआर कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और ड्राॅप आउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन कहा कि स्कूल रुआर 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर व्यापक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जायेगी. स्कूल रुआर कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाना और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. इसके तहत बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रयास करें. बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों और बच्चों में जागरूकता बढ़ायें. विशेष कर ड्राॅप आउट बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें. इस कार्य में स्थानीय जन प्रतिनिधि भी सहयोग करें. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने सरकार द्वारा बच्चों को दिए जा रहे सुविधाओं की जानकारी दी. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, उप प्रमुख बिनोद हेंब्रम, मुखिया सुधीर मंडल, बीडब्ल्यूओ विवेक कुमार भारती, बीपीओ मधु कुमारी, बीपीआरओ भुवनेश्वर यादव, बीएओ अमित कुमार, लेखापाल सुनिता बाउरी, मनोज कुमार शर्मा, भागवत कुमार, मनोज पंडित, पंकज चौबे, कृष्ण देव प्रसाद, आशीष कुमार राय, कमलनाथ खवाड़े, मो. निजामुद्दीन आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा में रुआर कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola