माओवादी बंदी का असर नहीं, अलर्ट रही पुलिस
माओवादी स्पेशल एरिया कमेटी की ओर से जया दीदी की हत्या के विरोध में मंगलवार को बुलाये गये झारखंड-बिहार बंद का असर जसीडीह स्टेशन पर नहीं दिखा. ट्रेनों का आवागमन सामान्य तरीके से हुआ.
प्रतिनिधि, जसीडीह : माओवादी स्पेशल एरिया कमेटी की ओर से जया दीदी की हत्या के विरोध में मंगलवार को बुलाये गये झारखंड-बिहार बंद का असर जसीडीह स्टेशन पर नहीं दिखा. ट्रेनों का आवागमन सामान्य तरीके से हुआ तथा लोग भी बेखौफ यात्रा किये. वहीं स्टेशन परिसर पर आरपीएफ व जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी व जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे. पुलिस पदाधिकारी व जवान सुबह से ही स्टेशन परिसर पर तैनात रहे. उन्होंने ट्रेनों व स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया. पुलिस हरेक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी. इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्ति की जांच-पड़ताल करने के बाद ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा था. इस मौके पर एएसआइ सुनीराम मरांडी, आर उरांव सहित रेल पुलिस के पदाधिकारी व जवान तैनात थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










