श्रावणी मेले में आस्था संग तकनीक का तड़का, वीआर से श्रद्धालु कर रहे बाबा बैद्यनाथ की गौरवगाथा का दीदार
शिवलोक परिसर में वर्चुअल रियलिटी का आनंद उठाते कांवरिए | Prabhat Khabar Network
देवघर श्रावणी मेला में श्रद्धालु 3डी तकनीक के जरिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का सजीव अनुभव ले रहे हैं.
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 में आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच रहे कांवरियों और श्रद्धालुओं को मंदिर और देवघर के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने के लिए मेला क्षेत्र में विशेष वर्चुअल रियलिटी (वीआर) शिविर संचालित किये जा रहे हैं.
वीआर गियर पहनते ही आभासी दुनिया में पहुंच रहे श्रद्धालु
वीआर गियर पहनते ही श्रद्धालु 3डी एनीमेशन और अत्याधुनिक ग्राफिक्स की आभासी दुनिया में पहुंच जाते हैं. यहां उन्हें बाबा मंदिर के इतिहास और द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ की स्थापना की कथा को सजीव अनुभव की तरह दिखाया जा रहा है.
10 केंद्रों पर मिल रही इतिहास और सरकारी योजनाओं की जानकारी
10 केंद्रों पर चल रहे इन शिविरों में देवघर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सफर के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है. प्रशासन की यह पहल श्रद्धालुओं के धार्मिक अनुभव को तकनीक से जोड़ने के साथ देवघर की विरासत को नये अंदाज में प्रस्तुत कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










