Deoghar news : सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़े की करायी गयी शादी

कुंडू बंगला स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यालय ट्रस्टी के नेतृत्व में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जोड़े का सामग्री व उपहार दिये गये.
मधुपुर . शहर के कुंडू बंगला स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी सभागार में विद्यालय ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल के नेतृत्व में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. समारोह में आठ जोड़े का विवाह रीति-रिवाज से कराया गया. सामाजिक समरसता का अनोखा दृश्य सामूहिक विवाह देखने काफी संख्या में वर- वधू के परिजन उपस्थित हुए. इस दौरान वर-वधु को दैनिक उपयोग की सामग्री व उपहार, जिनमें जेवर, कपड़ा, बर्तन सेट, गद्दा, तकिया, पंखा, मिक्सी, घरेलू सामान दिये गये. सभी के लिए शाकाहारी भंडारा का आयोजन किया गया. विवाह के दौरान सभी दूल्हों को घरेलू हिंसा नहीं करने व पर्यावरण संरक्षण के साथ नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया गया. मौके पर विद्यालय मैनेजिंग ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह की सोच अपनी बेटी और परिजनों से मिली. ईश्वर इस लायक बनायें. ताकि भविष्य में भी समाज के लिए कुछ कर सके. मौके पर श्याम सुंदर कलबलिया, विद्यालय निदेशक मनोज कुमार कलबलिया, प्रबंधक प्रतुल्य गर्ग, सृष्टि, दृष्टि गर्ग, हरिश तोलासरिया, राजेश कलबलिया, धनराज समेत मारवाड़ी समाज की महिलाएं मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




