Deoghar news : सांसद डॉ निशिकांत से मिले मंडल मुर्मू, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बनेगी आंदोलन की रुपरेखा

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे से सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने मुलाकात की और संताल परगना की राजनीति से जुड़े मसले पर बातचीत की. वहीं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन पर चर्चा की.
संवाददाता, देवघर. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे से सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने मुलाकात की. इस दौरान संताल परगना की राजनीति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत हुई. मंडल मुर्मू ने सांसद को बरहेट इलाके में बढ़ते बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या की जानकारी दी. इस बातचीत में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन कर रुपरेखा बनाने पर सहमति हुई. मंडल मुर्मू ने सांसद को बताया कि जिस प्रकार उनके पूर्वज सिदो-कान्हू, चांद भैरव व फूलो-झानो ने आदिवासियों की रक्षा के लिए अंग्रेजों को भगाने के लिए आंदोलन किया था, उसी तरह बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने के लिए भी आंदोलन किया जायेगा. आदिवासियों की रक्षा के लिए आंदोलन को तेज किया जायेगा व बैठक कर रणनीति बनायी जायेगी. सांसद डॉ दुबे ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिया कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा है. आदिवासियों की रक्षा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भाजपा ने आंदोलन शुरू किया है. सिदो-कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू जिस रणनीति के के तहत भाजपा में शामिल हुए अब उस पर काम होगा. मंडल मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासियों की रक्षा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन होगा व भाजपा मंडल मुर्मू की पूरी मदद करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




