Deoghar news : चाय पी रहा युवक मारपीट में गिरकर हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

Updated at : 17 Feb 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : चाय पी रहा युवक मारपीट में गिरकर हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

मधुपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 पनाहकोला मुहल्ले में एक युवक के साथ दूसरे ने मारपीट की, जिसमें वह गिरकर घायल हो गया. उसके सिर में चोट लगी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . मधुपुर थानांतर्गत वार्ड नंबर-6 पनाहकोला मुहल्ले में रविवार को उसी मुहल्ले का एक युवक मो बारिक उर्फ इबराज (32 वर्ष) एक गुमटी में चाय पी रहा था. इसी दौरान एक दूसरा युवक आया और गाली-ग्लौज करते हुए फाइट-मुक्के से मारपीट की. घटना के दौरान बारिक लड़खड़ाकर पीछे गिर पड़ा. घटना के बाद बारिक को उठाकर इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट बताते हुए डॉक्टर ने देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गयी. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को जी. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया. मृतक के भाई मो आरिफ उर्फ मो सोहेब ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि 16 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे उसका भाई बारिक पनाहकोला मोड़ पर स्थित अफजल की दुकान में चाय पी रहा था. उसी दौरान पनाहकोला के ही मो गोलू वहां पहुंचा और बारिक को गाली-गलौज करते हुए मुंह में फाइट व मुक्के से मारा. इससे लड़खड़ाकर वह जमीन पर गिर पड़ा. घटना में उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. मामले की जानकारी होते ही परिजन पहुंचे व बारिक को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसके गंभीर जख्म देखकर बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर किया. रात में ही उनलोगों ने बारिक को देवघर सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां सोमवार की सुबह 6:00 बजे इलाज के क्रम में उसकी मौत हाे गयी. इस संबंध में मृतक के भाई आरिफ ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola