ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों की मासिक बैठक आयोजित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों की मासिक बैठक आयोजित

करौं : प्रधानी पंजी टू को विधिवत रूप से संधारित करें : सीओ

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों की मासिक बैठक सीओ ऋषि राज की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में सीओ ने सभी ग्राम प्रधानों को एसपीटी एक्ट 1949 के प्रावधानों के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को नया वित्तीय वर्ष 2026-27 का लगान ऑनलाइन के माध्यम से जमा करने व खतियानी जमीन का उत्तराधिकारी दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन पर्चा वंशावली के साथ आवेदन करने का निर्देश दिया. प्रधानी पंजी टू को विधिवत रूप से संधारित करने अतिक्रमण अवैध खनन होता है तो तुरंत संबंधित अधिकारी को आवेदन देने का निर्देश दिया. मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, सरवेन सोरेन, मनोज मंडल, सुशील मंराडी, मोतीलाल सोरेन, शिवशंकर सोरेन, मुरारी सिंह, बैद्यनाथ रवानी, राजगीर भोक्ता, प्रदीप राउत, परमेश्वर टुडू, मनोरथ हांसदा, विमल भोक्ता, जमीरुद्दीन अंसारी, देवानंद पोद्दार, महेश पोद्दार, रामचंद्र पोद्दार समेत दर्जनों ग्राम प्रधान व राजस्व उप निरीक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola