पुलिस ने धमना कोठी से बाइक, थैला, लुंगी व चप्पल किया बरामद

मधुपुर के महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता संजय कुमार दास की दिनदहाड़े बम मारकर हत्या का मुख्य कारण करोड़ों की धमना कोठी विवाद बताया जा रहा
मधुपुर. थाना क्षेत्र के महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता संजय कुमार दास की दिनदहाड़े बम मारकर हत्या का मुख्य कारण करोड़ों की धमना कोठी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस को मामले में सड़क किनारे लगाये गये सीसीटी फुटेज से भी कई अहम जानकारी मिली है. बताया जाता है कि धमना कोठी का माली भी बाइक पर सवार होकर एक अन्य व्यक्ति के साथ उस सडक से गुजरा था. इसके बाद पुलिस ने कोठी के माली को भी हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है. साथ ही उसके साथ बाइक में नजर आया व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने माली की निशानदेही पर धमना कोठी से एक बाइक, थैला, लुंगी व चप्पल भी सोमवार को बरामद कर थाना लाया है. पुलिस अब घटना में संलिप्त मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है. बताया जाता है कि धमना कोठी में कुल 208 कट्ठा जमीन है. जिसका बाजार मूल्य करीब 10 करोड़ बताया जाता है. पूर्व में उक्त कोठी बिहार के जहानाबाद के पूर्व सांसद के नजदीकी रिश्तेदार ने खरीदा था. बाद में उनके रिश्तेदारों से पावर ऑफ अटॉर्नी के कई लोग इस जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ गये. इस जमीन खरीद बिक्री में शिक्षक संजय से कई लोगों का विवाद हो चुका था. संजय के एक रिश्तेदार के नाम से जमीन के कुछ भाग का पावर अटॉर्नी लिया गया है. इससे संबंधित एक मामला भी न्यायालय में लंबित है. संजय हत्याकांड के बाद धमना कोठी विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है. धमना कोठी खरीद बिक्री से जुड़े जमीन कारोबारी के बीच खलबली मच गयी है. पुलिस इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कई लोगों की तलाश कर रही है. हालांकि पुलिस अब भी दो नामजद और तीन अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिल चुका है. पुलिस धमना कोठी की खरीद-बिक्री से जुड़े कई लोगों से अब भी लगातार पूछताछ कर रही है. बताते चले कि शिक्षक की हत्या के एक दिन पूर्व ही धमना में जमीन की घेराबंदी की जा रही थी. इसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे. ——————– करोड़ों की धमना कोठी जमीन विवाद शिक्षक की हत्या का कारण बना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




