ePaper

गणंतत्र दिवस पर निकाली जायेगी भव्य झांकी

Updated at : 17 Jan 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
गणंतत्र दिवस पर निकाली जायेगी भव्य झांकी

मधुपुर एसडीओ ने गणतंत्र दिवस को लेकर की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल कार्यालय कक्ष में शनिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजन समिति, सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के शिक्षकों की एक बैठक हुई, जिसमें गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार किया गया. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. राजकीय समारोह को भव्य व आकर्षक बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार कर लिया गया है. समारोह में परेड, झांकी व डिस्प्ले प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर 24 जनवरी को महिला मैराथन दौड़ टिटंहियाबाग दुर्गा मंदिर परिसर से व 25 जनवरी को पुरुष मैराथन फागो मंदिर से कराये जाने का निर्णय लिया गया, जिसका समापन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में होगा. साथ ही 24 जनवरी को सभी विद्यालयों की तैयारी का पूर्वाभ्यास डाकबंगला मैदान में किया जायेगा. जबकि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में परेड व मार्च फास्ट के अंतर्गत विथ बैंड में कार्मेल स्कूल, मधुस्थली विद्यापीठ, कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल, महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मदर इंटरनेशनल स्कूल, विद्यालय शामिल होंगे. विथाउट बैंड हाइस्कूल में अंची देवी सर्राफ गर्ल्स प्लस टू स्कूल, संत जोसेफ हाइस्कूल, न्यू संत जेवियर्स हाइस्कूल, रेड कारपेट हाइस्कूल, शालोम हाइस्कूल, एमएलजी प्लस टू हाइस्कूल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय शामिल होगी. वहीं, विथाउट बैंड मिडिल स्कूल में अंची देवी गर्ल्स मिडिल स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, मिडिल स्कूल भेड़वा, शालोम स्कूल बहादुरपुर, मिडिल स्कूल तिलक कला, न्यू संत जेवियर्स मिडिल स्कूल, उर्दू मिडिल स्कूल खल्लासी मोहल्ला, उर्दू मिडिल स्कूल बालक बाजार भाग लेंगे. झांकी में कार्मेल स्कूल, मिडिल स्कूल तिलक कला, न्यू सेंट जेवियर्स मिडिल स्कूल, महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अंची देवी सर्राफ प्लस टू विद्यालय शामिल होंगे. डिस्प्ले प्रतियोगिता के लिए महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मदर इंटरनेशनल स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, न्यू संत जेवियर्स हाइस्कूल, कार्मेल स्कूल ने हिस्सा लिया है. वही राष्ट्रीय गान में कार्मेल स्कूल व राष्ट्रीय गीत महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विधा मंदिर के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा. सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर डाक बंगला मैदान में संपन्न किया जायेगा. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पाण्डेय, नप प्रशासक सुरेंद्र किस्कू, बीडीओ अजय कुमार दास, समिति के संरक्षक डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया, अरविंद कुमार, हेमंत नारायण सिंह, महेंद्र घोष, सुबल प्रसाद सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष जियाअल हक, कन्हैया लाल कन्नू, शाहिद आल्मी, मो शहिद, रवि कुमार, प्रेम पाठक, दीपक मैसी, संजय राय, सुचेता घोष, मुमताज, शाकिब खान समेत अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के साथ हुई बैठक गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होगा मैराथन परेड, स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बनायी गयी योजना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola