ePaper

नवापतरों रेलवे ब्रिज के पास मिला अज्ञात महिला शव

Updated at : 05 Dec 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
नवापतरों  रेलवे ब्रिज के पास मिला अज्ञात महिला शव

मधुपुर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के नवापतरों रेलवे हॉल्ट के निकट रेलवे ब्रिज के नीचे से पुलिस ने शुक्रवार को एक 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. महिला की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेलवे कंट्रोल ने आरपीएफ मधुपुर को सूचना दी कि नवापतरों हॉल्ट के निकट रेलवे ब्रिज के पास एक शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद मधुपुर आरपीएफ की टीम और लोकल पुलिस घटनास्थल पहुंची. वहां जाकर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की. वहीं, पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतका साड़ी पहनी हुई है. पहचान होने के बाद ही घटना का सही कारण पता चल पायेगा. इधर, शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है. रेलवे ब्रिज के पास घटना कैसे हुई है, पुलिस छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि महिला का शव टुकड़े-टुकड़े में बिखरा पड़ा हुआ था. वहीं, पुलिस अनुमान लगा रही है कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हुई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. हाइलार्ट्स : लाश की शिनाख्त में जुटी मधुपुर रेल पुलिस मधुपुर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola