Deoghar News : पढ़ाई के साथ मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का ज्ञान जरूरी : पीडीजे

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक प्रसाद ने डीएवी स्कूल के सभागार में लीगल लिटरेसी क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का ज्ञान पूर्ण रूप से रखने की जरूरत है.
विधि संवाददाता, देवघर : जीडी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को लीगल लटरेसी क्लब का आयोजन किया गया. इसका ऑनलाइन उद्घाटन हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. समारोह को एलइडी स्क्रीन पर अतिथियों व विद्यार्थियों में देखा. वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक प्रसाद ने डीएवी स्कूल के सभागार में लीगल लिटरेसी क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का ज्ञान पूर्ण रूप से रखने की जरूरत है. इसी उद्देश्य से लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन झारखंड में एक साथ विभिन्न विद्यालयों में झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस ने किया और विद्यार्थियों को कानूनी रूप से जागरूक होने का संदेश दिया. पीडीजे ने विद्यार्थियों से भारतीय संविधान के संदर्भ में भी कुछ सवाल भी पूछे. इस अवसर पर प्रभारी न्यायाधीश प्रतीक रंजन, न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि घई, डीइओ विनोद कुमार, प्रिंसिपल बलराम कुमार झा, एलएडीसी के पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर से जुड़े अधिवक्ता, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
हाइलाइट्स
डीएवी स्कूल में लीगल लिटेरसी क्लब का उद्घाटन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




