प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी आज देवघर, कल गोड्डा में
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

संवाद में झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी व गीता कोड़ा समेत अन्य
भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी शुक्रवार से दो दिवसीय प्रवास के दौरान गोड्डा संसदीय क्षेत्र में रहेंगे. शुक्रवार को देवघर और शनिवार को गोड्डा मेें चुनाव प्रबंध समिति व संगठन की बैठक करेंगे.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघरभाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी शुक्रवार से दो दिवसीय प्रवास के दौरान गोड्डा संसदीय क्षेत्र में रहेंगे. शुक्रवार को देवघर के एक होटल में चुनाव प्रबंध समिति व संगठन की बैठक करेंगे. बैठक में सांसद डॉ निशिकांत दुबे सहित विधायक नारायण दास, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, चुनाव प्रबंध समिति के पदाधिकारी, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री आदि भाग लेंगे.
कल गोड्डा के वरिष्ठ नेता रविंद्र महतो होंगे भाजपा में शामिल
प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार को गोड्डा के प्रवास पर रहेंगे. गोड्डा में भी चुनाव प्रबंध समिति व संगठन की बैठक होगी. इस बैठक में भी सांसद डॉ निशिकांत दुबे सहित गोड्डा विधायक अमित मंडल व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे. बताया जाता है कि इस दौरान गोड्डा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी के पति रविंद्र महतो भाजपा में शामिल होंगे. रविंद्र महतो झामुमो में भी रह चुके हैं. साथ ही जदयू से पूर्व में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










