भूमि लैंड बैंक की रजिस्टर रखें अपडेट : एडीसी

Updated at : 21 Feb 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि लैंड बैंक की रजिस्टर रखें अपडेट : एडीसी

अंचल व प्रखंड कर्मियों की कार्यशैली पर एडीसी ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन

सारवां. जिले के सारवां अंचल और प्रखंड कार्यालय की जांच को शुक्रवार को एडीसी हीरा कुमार पहुंचे. इस दौरान एडीसी ने कई कमियों को देखते हुए नाराजगी जतायी. एडीसी कुमार ने अंचल राजस्व पंजी, रजिस्टर टू, म्यूटेशन पंजी के साथ अन्य संचिकाओं की जांच की. साथ ही सरकारी भूमि लैंड बैंक रजिस्टर की मांग की गयी, नहीं दिखा पाने पर उन्होंने सभी फाइलों को अपडेट रखने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने विकास कार्य से संबंधित फाइलों को जांचा और मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों के एक्टिव जॉब कार्ड के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने फाइलों की जांच कर कइ आवश्यक निर्देश दिये. वहीं, एनडीसी ने कहा सभी कर्मी अच्छे से कार्य कर रहे हैं किसी का ईडब्ल्यूएस नहीं बन पा रहा है तो उनको प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ही ऑनलाइन को वापस कर दिये जाते हैं, जिसकी कमी को दूर किया जा सके. उन्होंने कहा कि व्यवस्था अपडेट रहे इसके लिये निरीक्षण आवश्यक है. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, बीपीओ अनूप कुमार राय, प्रधान सहायक निरंजन कुमार राय, नाजीर पांडेश्वर मरांडी, सीआई मनीलाल, अंचल प्रधान सहायक प्रसिद्ध कुमार सिंह, नाजीर रोहित कुमार, कर्मचारी उज्ज्वल लकड़ा, सुमन पाठक, पंकज कुमार, अमृत कुमार, संदीप कुमार, सुशील मरांडी आदि प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे. ————————- अंचल व प्रखंड कर्मियों की कार्यशैली पर एडीसी ने जतायी नाराजगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola