Kal Ka Mausam: झारखंड के 6 जिलों में आंधी के साथ भारी वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

कल झारखंड के 6 जिलों में होगी भारी बारिश.
Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 6 जिलों के लिए वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कल का मौसम के अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 8 अगस्त को संताल परगना के 6 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज के साथ आंधी चलेगी और वज्रपात भी होने की आशंका है. आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम, यहां जान लें.
Kal Ka Mausam: झारखंड के 6 जिलों में 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि संताल परगना के 6 जिलों में आंधी के साथ वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.
6 जिलों में 70 से 110 मिमी वर्षा होने की संभावना
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कुछ जगहों पर शुक्रवार को 7 से 11 सेंटीमीटर यानी 70 से 110 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है.
अरुणाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून ट्रफ इस वक्त फिरोजपुर, चंडीगढ़ से होते हुए हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. बांग्लादेश में जो चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, वह दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : Very Heavy Rain Alert: पलामू, गढ़वा और चतरा में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में 24 घंटे के दौरान सामान्य रहा मानसून
उन्होंने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा. लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 75.2 मिलीमीटर वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के डुमुरिया में हुई.
मौसम का ताजा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
अब 2 से 3 डिग्री तक तापमान में आयेगी गिरावट
इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान सारयकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार जिले में दर्ज किया गया. सरायकेला का उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री और लातेहार का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.
24 घंटे में कहां-कितनी हुई वर्षा
- डुमुरिया – 75.2 मिमी
- कुमारडुंगी – 73 मिमी
- हेरहंज – 65 मिमी
- सिसई – 51 मिमी
- दियांकेल खूंटी – 48.5 मिमी
- सिलाईचक – 45 मिमी
- हिरणपुर – 40.8 मिमी
- नंदाडीह – 38 मिमी
- लोहरदगा – 37.5 मिमी
- नावाडीह – 37 मिमी
- पांकी – 35.3 मिमी
- घाटशिला – 34.8 मिमी
- तोरपा – 34.4 मिमी
- फतेहपुर – 34.1 मिमी
- मुसाबनी – 32.8 मिमी
- बगोदर – 32.4 मिमी
- गुदरी – 30.5 मिमी
- अड़की – 30.2 मिमी
- मनोहरपुर – 27.8 मिमी
इसे भी पढ़ें
धनबाद का कुख्यात अपराधी छोटू सिंह STF के साथ मुठभेड़ में ढेर
सावधान! बोकारो और देवघर में थोड़ी देर में होगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
जीएसटी धोखाधड़ी मामले में झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर ईडी के छापे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




