Very Heavy Rain Alert: पलामू, गढ़वा और चतरा में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी.
Very Heavy Rain Alert: झारखंड में गुरुवार 7 अगस्त 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि चतरा, पलामू और गढ़वा जिले में अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं धनबाद, बोकारो समेत 9 जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. यहां जानें आपके जिले में कैसा रहने वाला है आज का मौसम.
Heavy To Very Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि गुरुवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी, तो दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ जिलों में आंधी के साथ गर्जन, वर्षा-वज्रपात हो सकती है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए.
9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 3 जिलों (गढ़वा, पलामू और चतरा) के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, और दुमका जिले शामिल हैं. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 7 से 20 मिलीमीटर और येलो अलर्ट वाले जिलों में 7 से 11 मिलीमीटर वर्षा होगी.
Very Heavy Rain Alert: झारखंड में सक्रिय है मानसून
मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि मानसून अभी झारखंड में सक्रिय है. पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 47.4 मिलीमीटर वर्षा धनबाद के गोविंदपुर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पलामू में 35.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. उन्होंने 2 दिन बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना जतायी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में 817.4 मिमी बरस चुका है मानसून
झारखंड में अब तक 817.4 मिलीमीटर मानसून की वर्षा हुई है, यह सामान्य वर्षापात 571.1 मिलीमीटर से 43 प्रतिशत अधिक है. सबसे ज्यादा 1445.3 मिमी वर्षा जमशेदपुर में हुई है. रांची में 1089.4 मिमी, डालटनगंज में 901.7 मिमी, बोकारो थर्मल में 864.9 मिमी और चाईबासा में 940.3 मिमी वर्षा हुई है. पाकुड़ सामान्य से 13 फीसदी कम वर्षा हुई है.
रांची में 7 अगस्त को 2 बार होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची में गुरुवार 7 अगस्त 2025 को आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें
Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी नाजुक
World Tribal Day 2025: राजपथ पर आदिवासी नृत्य के वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने झारखंड के सुखराम पाहन
7 जिलों में सक्रिय था PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा, दर्ज थे 72 मामले
शिबू सोरेन की अंतिम विदाई : प्रशासन की अव्यवस्था से समर्थकों में गुस्सा, आक्रोश और अफसोस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




