झामुमो का नगर वार्ड कमेटी का हुआ पुनर्गठन

Updated at : 20 Feb 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो का नगर वार्ड कमेटी का हुआ पुनर्गठन

झामुमो के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में गुरुवार को झामुमो के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गयी. पार्टी के नगर सचिव अल्ताफ हुसैन की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से वार्ड कमेटी का भी गठन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति के आदेश व जिला कमेटी के निर्देश पर वार्ड कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. साथ ही पार्टी का विस्तार भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कई सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा से संतुष्ट होकर पार्टी से जुड़ने का काम किया. मौके पर सरफराज अहमद बबलू, वसीम शेख, मो. नौशाद, बबलू दास, फलोद्दीन, बेचू व वार्ड के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola